नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हजारीबाग चरही थाना क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 33 (NH-33) पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। सड़क पार करने के दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नेवल बेचमैन के रूप में हुई है, जो स्वर्गीय विलयम बेचमैन के पुत्र थे। बताया जा रहा है कि नेवल पैर से विकलांग (दिव्यांग) थे और घटना के समय NH-33 पार करने का प्रयास कर रहे थे। उसी दौरान अनियंत्रित अज्ञात वाहन उन्हें जोरदार टक्कर मारते हुए तेजी से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही चरही थाना पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और टक्कर मारकर भागने वाले अज्ञात वाहन व चालक की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया गया है। दुखद घटना के बाद स्थानीय लोगों में शोक का माहौल है।



