कानपुर
श्री शिवसेवक समिति द्वारा भव्य शिव बारात का आयोजन हुआ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : श्री शिवसेवक समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल शिव बारात का आयोजन किया गया कार्यक्रम के संयोजक उमेश अग्रहरि व प्रवक्ता प्रेम चंद्र गुप्ता ने बताया कि शिव बारात कृष्णा नगर से उठकर त्रिमूर्ति मंदिर जी टी रोड पर समाप्त हुई, इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में कानपुर अग्रहरि समाज के पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में वरिष्ठ जन समाजसेवी व व्यापारी भाईयों ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सत्य प्रकाश अग्रहरि,कमलेश राज अग्रहरी, प्रमोद अग्रहरी बार्डर,किशोर सक्सेना,स्वामीदिन अग्रहरि, रमाकांत अग्रहरि, विजय अग्रहरी , कमलेश अग्रहरि ,सुरेन्द्र अवस्थी, विकास बाजपेई,दिलीप गुप्ता दीपू, सुनील पप्पू अग्रहरी दद्दा,जय हिन्द अग्रहरि इत्यादि लोग शामिल हुए।



