पाकुड़

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा राहुल गांधी का पुतला दहन, कांग्रेस ने थाना में दर्ज कराई शिकायत

BJP workers burn Rahul Gandhi's effigy; Congress lodges complaint at police station.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। रविवार, 16 अगस्त 2026 की रात्रि जिला कांग्रेस कार्यालय, पाकुड़ के समक्ष भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन किए जाने के मामले में पाकुड़ जिला कांग्रेस कमेटी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुमार सरकार ने पाकुड़ नगर थाना में लिखित शिकायत देकर मामले की गंभीरता से जांच करने और दोषियों के विरुद्ध जल्द आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने यह भी मांग की है कि जिला कांग्रेस कार्यालय के समक्ष कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति किस अधिकारी द्वारा प्रदान की गई थी, इसकी जानकारी सार्वजनिक की जाए। साथ ही, कार्यालय के सामने इस प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति किन परिस्थितियों में दी गई, इसकी भी जांच कराने की मांग की गई है। कांग्रेस जिला कमेटी ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा जताई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button