बोकारो

दांतु मां मनसा पूजा में शामिल हुई पूर्व विधायक बबीता देवी।

पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली के लिए की प्रार्थना।

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।

बोकारो। कसमार प्रखंड के दांतु में मां मनसा देवी के पूजनोउत्सव कार्यक्रम में आज मंगलवार को गोमिया विधानसभा के वर्तमान विधायक एवं झारखंड सरकार में मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो की धर्मपत्नी एवं पूर्व विधायक बबीता देवी शामिल हुई। पूर्व विधायक बबीता ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख शांति समृद्धि व खुशहाली की कामना की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मां मनसा की पूजा आस्था विश्वास और लोक परंपरा का पावन पर्व है। मां मनसा देवी की कृपा से सभी के जीवन में सुख शांति व समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहे यही कामना है। इस मौके पर नागेंद्र कुमार नायक, दीपक कुमार नायक, महेंद्र सिंह सहित अन्य उपस्थित थे। कसमार प्रखंड क्षेत्र के गररी, मंजुरा ,बगदा,खैराचतर ,मधुकरपुर आदि स्थानों में मां मनसा देवी की मूर्ति स्थापित कर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना धूमधाम के साथ किए जाते हैं । यह तीन दिवसीय पूजनोउत्सव प्रथम दिन संजत, दूसरे दिन उपवास एवं तीसरे दिन पारण व मूर्ति विसर्जन के साथ संपन्न होता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button