साहेबगंज

साहिबगंज महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां वन महोत्सव

पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से साहिबगंज महाविद्यालय में बुधवार को 77वां वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्रमदान एवं पौधारोपण के साथ हुई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि साहिबगंज नगर परिषद के अध्यक्ष रामनाथ पासवान रहे।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.रणजीत कुमार सिंह ने आगत अतिथि को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।क्लीन साहिबगंज,ग्रीन साहिबगंज एवं हेल्दी साहिबगंज की संकल्पना के साथ कार्यक्रम में शामिल सम्मानित अतिथियों,शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण को हरा-भरा रखने का संदेश दिया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि रामनाथ पासवान ने अपने संबोधन में महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम की सराहना की और सभी से पर्यावरण की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करने का आह्वान किया।वहीं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.रणजीत कुमार सिंह ने अपने संदेश में कहा कि प्रकृति की रक्षा एवं स्वच्छ हरा-भरा वातावरण बनाए रखना हम सब की जिम्मेदारी है।आज के कार्यक्रम में मैथिली विभागाध्यक्ष डॉ.ध्रुव ज्योति कुमार सिंह,लाइफ साइंस विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ.मीरा चौधरी,डॉ.संतोष कुमार चौधरी, डॉ.जीसू हसदा,डॉ.अनिल कुमार, डॉ.प्रिया सिंह,डॉ.अक्षय कुमार वर्मा,डॉ.रूपा दास,प्रोफेसर कुमार प्रशांत भारती के साथ-साथ महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button