जालौन

उरई में मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण कराया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निर्देशक कार्यालय के निर्देशों के क्रम में दिव्यांग बच्चों की पहचान एवं उनके शैक्षिक उन्नयन हेतु को लोकेटेड आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की प्रशिक्षण हेतु जनपद स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जनपद जालौन विकास चौधरी के मार्गदर्शन में संपन्न कराया गया।

 जिला समन्वयक (समे. शि.)  शिव दीन चौधरी के नेतृत्व में नगर संसाधन केंद्र उरई में 17 अगस्त से 19 अगस्त 2026 तक बेहद रोचक एवं उत्साहवर्धक मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित विशेष शिक्षक दीपक पांडे, संदीप दीक्षित, वर्षा बिश्नोई, कपूरी देवी,मनीष कुमार,जगत सिंह पाल, ब्रह्मानंद,ईश्वर चंद पाल, नीरज पांचाल, एवं अंकित सिंह आदि उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button