बरेली
फोटोग्राफर्स एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया विश्व फोटोग्राफी दिवस
पंछी आजाद किए, वृद्धाश्रम में फल-भोजन वितरण, 50 फोटोग्राफर सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। बरेली फोटोग्राफर्स एसोसिएशन द्वारा विश्व फोटोग्राफी दिवस धूमधाम एवं सेवा भाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में सैकड़ों पंछियों को आजाद किया गया। इसके बाद एसोसिएशन की टीम ने वृद्ध आश्रम पहुंचकर बुजुर्ग एवं असहाय लोगों को फल एवं भोजन वितरित किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविन्द आनन्द ने बताया कि फोटोग्राफी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले फोटोग्राफर्स को प्रतिवर्ष सम्मानित किया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष बरेली के लगभग 50 फोटोग्राफी व्यवसाय से जुड़े फोटोग्राफर्स को सम्मानित किया गया। साथ ही फोटोग्राफर साथियों के मेधावी बच्चों को सम्मान पत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में केक काटकर सभी को विश्व फोटोग्राफी दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। फोटोग्राफी के इतिहास और इसके विकास में योगदान देने वाले महान छायाकारों को भी याद किया गया।
कार्यक्रम में मुकेश सक्सेना, दिनेश्वर दयाल सक्सेना, अखिलेश कश्यप, प्रमोद कुमार, सकीना, कृष्ण कांत, उवेश उद्दीन सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ फोटोग्राफर्स उपस्थित रहे।




