कानपुर

गोल्डन लायनेस डिस्ट्रिक्ट बी 2 का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह धूम-धाम से मनाया गया 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 कानपुर : गोल्डन लायनेस डिस्ट्रिक्ट बी 2 का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह कैप्सूल रेस्टोरेंट में इंद्रधनुषी थीम के साथ हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में अनिता गर्ग ने डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट, सविता श्रीवास्तव ने डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी तथा सुभद्रा सक्सेना ने डिस्ट्रिक्ट ट्रेजरर के रूप में पदभार ग्रहण किया। नई टीम का इंस्टॉलेशन सम्मानित हेमलता शर्मा पीएमसीसी द्वारा किया गया। समारोह में कमलेश शर्मा वीएमसीसी-2,पीडीपी एस चित्रा दयाल,सरला लाठ एवं बरखा खन्ना की गरिमामयी उपस्थिति रही। विभिन्न गोल्डन लायनेस क्लबों से आए पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने समारोह की शोभा बढ़ाई और नई टीम को शुभकामनाएं दीं।
इसी अवसर पर गोल्डन लायनेस क्लब कानपुर गॅजेस की नई टीम का अधिष्ठापन तथा नए सदस्यों का दीक्षा समारोह संपन्न हुआ संपन्न हुआ जिसमें रीना तुल्स्यान ने अध्यक्ष,शोभा जिंदल ने सचिव तथा हीना राच्छ ने कोषाध्यक्ष के रूप में शपथ ग्रहण की वही पीडीपी चित्रा दयाल द्वारा अधिष्ठापन और वीएमसीसी-2 कमलेश शर्मा द्वारा दीक्षा देने का कार्य सम्पन्न हुआ मंच संचालन रीना तुलस्यान एवं सुभद्रा सक्सेना ने किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button