भरत पुर

उपसेवा केंद्र भुसावर द्वारा एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, उपसेवा केंद्र भुसावर द्वारा एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। राजयोगिनी डॉ. दादी प्रकाशमणि जी की स्मृति में विश्व बंधुत्व दिवस पर आयोजित इस शिविर में 36 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। वैर भुसावर प्रभारी ब्रह्माकुमारी गीता बहिन ने बताया कि शिविर का शुभारंभ सह प्रभारी भरतपुर एवं रूपवास केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी बबीता बहिन, ब्रह्माकुमारी हीना, डॉ. दीपक शर्मा (प्रभारी सीएचसी भुसावर) और रक्तकोष फाउंडेशन के पदाधिकारी अरविंद मित्तल ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। रक्त संग्रहण के लिए आरबीएम चिकित्सालय भरतपुर ब्लड बैंक की चिकित्सकीय टीम मौके पर मौजूद थी। टीम में डॉ. अमित राव, काउंसल संजुवाला शर्मा, लैब टेक्नीशियन गौरव कुमार, लैब सहायक विष्णु दयाल शर्मा, अटेंडेंट हरेंद्र सिंह और वीरेंद्र सिंह शामिल थे। टीम ने रक्तदाताओं को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दान किए गए रक्त का उपयोग सड़क दुर्घटना के गंभीर घायलों, गर्भवती महिलाओं और अन्य जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने के लिए सुरक्षित रूप से किया जाएगा। इस रक्तदान शिविर में कृषि महाविद्यालय भुसावर के युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और दूसरों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। कई रक्तदाताओं ने पहली बार रक्तदान किया और इसे सुरक्षित तथा आवश्यक बताया। शिविर के सफल आयोजन में सभी का विशेष सहयोग रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button