मेरठ

सरधना में 22-23 अगस्त को निःशुल्क कैंसर कैंप

300 से अधिक मरीजों का पंजीकरण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

 मेरठ। श्री वेद वरदान वैलनेस सेंटर, सरधना में 22 और 23 अगस्त को निःशुल्क कैंसर कैंप आयोजित किया जाएगा। कैंप में माउथ, ब्रेस्ट, लीवर, ब्रेन, ब्लड और यूटरस कैंसर समेत विभिन्न प्रकार के कैंसर एवं ट्यूमर से पीड़ित मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श और उपचार संबंधी मार्गदर्शन दिया जाएगा।

डॉ. मानकेतु त्यागी ने बताया कि कैंप को लेकर मरीजों में उत्साह है। अब तक 300 से अधिक मरीजों का पंजीकरण हो चुका है। उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों से भी मरीजों के कैंप में पहुंचने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि कैंप की विशेषता यह है कि मरीजों से ओपीडी परामर्श शुल्क और दवाइयों के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। कैंप में चिकित्सकीय परामर्श के साथ आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।

डॉ. त्यागी ने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के खिलाफ समय पर जांच, उचित चिकित्सकीय परामर्श और जागरूकता बेहद महत्वपूर्ण है। श्री वेद वरदान वैलनेस सेंटर का उद्देश्य जरूरतमंद कैंसर मरीजों तक स्वास्थ्य सहायता पहुंचाना और उन्हें बेहतर उपचार एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। केंद्र ने भारत को कैंसर मुक्त बनाने के संकल्प के साथ इस कैंप का आयोजन किया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button