साहेबगंज

पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने प्लासबोना पंचायत क्षेत्र भ्रमण कर ग्रामीणों से की मुलाकात

जन समस्याओं से हुए अवगत 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज बरहरवा प्रखंड अंतर्गत प्लासबोना पंचायत में शुक्रवार 21 अगस्त 2026 को पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने क्षेत्र भ्रमण कर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने पंचायत के विभिन्न टोले-मोहल्लों में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा क्षेत्र की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया।क्षेत्र भ्रमण के क्रम में पूर्व मंत्री ने राजा दिग्धी,पुराब टोला , बड़तल्ला तथा दुधी में ग्रामीणों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों ने स्थानीय समस्याओं और विकास से जुड़ी आवश्यकताओं को उनके समक्ष रखा।आलमगीर आलम ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं एवं आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित स्तर पर उठाया जाएगा।उन्होंने समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन भी दिया।क्षेत्र भ्रमण के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही।पूर्व मंत्री से सीधे मिलकर अपनी समस्याएं रखने को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखा गया।वही मौके पर जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान,प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू,प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार दास,मुरसलीन खान,दिलदार,फिरोज अहमद,जमीरुल, हेदातुल्लाह,अलमगीर,ईशहाक, नेहाल अख्तर,रमजान अली, सारिक रब्बानी,सफीकुल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button