
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
जामताड़ा जिले के कर्माटांड़ थाना क्षेत्र में लगातार हो रही घटनाओं को लेकर कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। ताजा मामला सोमवार दोपहर कलझरिया मोड़ का है, जहां एक लाल रंग की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी हो गई। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
CCTV फुटेज में एक युवक लाल रंग की सुपर स्प्लेंडर बाइक लेकर जाते हुए दिखाई दे रहा है। युवक ने काले रंग की शर्ट और पैंट पहन रखी है। घटना से जुड़ी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
क्षेत्र में लगातार हो रही घटनाओं को लेकर स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता देखी जा रही है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में कर्माटांड़ थाना में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस द्वारा CCTV फुटेज के आधार पर मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई किए जाने की उम्मीद है।



