बाराबंकी

हरीश द्विवेदी का बाराबंकी में आगमन, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने सफदरगंज चौराहे पर किया अभिनंदन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बाराबंकी। भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री और असम प्रदेश भाजपा के प्रभारी हरीश द्विवेदी का आज जनपद बाराबंकी में प्रथम आगमन हुआ। विधानसभा जैदपुर के अंतर्गत सफदरगंज चौराहे पर उनका स्वागत किया गया।
स्वागत कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश महामंत्री भाजपा और पूर्व सांसद डॉ. उपेंद्र सिंह रावत तथा पूर्व विधायक व पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा श्री शरद कुमार अवस्थी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा और जयघोष के नारों के साथ द्विवेदी का अभिनंदन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी ने कहा कि 2027 में उत्तर प्रदेश में योगी और मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनानी है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
डॉ. उपेंद्र सिंह रावत ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button