बरेली
बेहतर शिक्षा व्यवस्था को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ ने की शिष्टाचार भेंट

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बरेली की फरीदपुर टीम ने एसडीएम फरीदपुर विदुषी सिंह और डायट प्राचार्य राजेश कुमार से शिष्टाचार भेंट कर बेहतर शिक्षा व्यवस्था को लेकर विचार-विमर्श किया। इस दौरान मांडलिक मंत्री रुचि सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष फरीदपुर अतुल सिंह, मंत्री ऋतुरेश सिंह, ब्लॉक कोषाध्यक्ष राम तीरथ सिंह, ब्लॉक वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामेंद्र कुमार राणा, ब्लॉक संयुक्त मंत्री किरण, ब्लॉक उपाध्यक्ष हिमाली, रजनी सागर, हरिओम जायसवाल, ब्लॉक संगठन मंत्री भारती, सुनील कुमार आदि शिक्षक पदाधिकारी मौजूद रहे।




