शामली
संत गोरखनाथ चिल्ड्रन एकेडमी में जन्माष्टमी की धूम, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। संत गोरखनाथ चिल्ड्रन एकेडमी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्र-छात्राओं ने भक्ति गीतों और नृत्य की प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया।
कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में सजकर पहुंचे। पारंपरिक वेशभूषा में सजे बाल गोपाल और राधा के रूप में बच्चों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों से विद्यालय परिसर भक्तिमय हो गया। शिक्षकों और अभिभावकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
समारोह के अंत में दही हांडी कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों ने उत्साह के साथ दही हांडी फोड़ी। हांडी फूटते ही विद्यालय परिसर जय कन्हैया लाल की जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद बच्चों और उपस्थित लोगों को माखन-मिश्री का प्रसाद वितरित किया गया।
