शामली
डांगरौल में लगा विशेष स्वास्थ्य शिविर, 70 से अधिक मरीजों की हुई जांच
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। जिलाधिकारी शामली के निर्देश पर क्षेत्र के गांव डांगरौल में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पहुंची मेडिकल टीम ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श दिया। जरूरत के अनुसार मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।
सरकारी चिकित्सक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वर्तमान में बुखार सहित मौसमी बीमारियों का प्रकोप चल रहा है। ग्रामीणों को समय पर उपचार और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गांव में शिविर लगाया गया। शिविर में 70 से अधिक मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं निशुल्क दवाइयां दी गईं।
उन्होंने ग्रामीणों से साफ-सफाई रखने तथा बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की। शिविर में डॉ. स्वाती, डॉ. मंजू, फार्मासिस्ट रिहान राणा और एलटी रजत ने सेवाएं प्रदान कीं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को मौसमी बीमारियों से बचाव के उपायों के प्रति भी जागरूक किया।
