शामली
10 लीटर कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झिंझाना। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत झिंझाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की है।पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह के आदेश पर अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी कैराना के पर्यवेक्षण में झिंझाना पुलिस ने कार्रवाई की।पुलिस ने मेहरबान पुत्र मांगा निवासी ग्राम केरटू को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
