
साहिबगंज।संवाददाता। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर पुलिस लाइन उच्च विद्यालय के सभागार में शनिवार को डीईओ की अध्यक्षता में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन डीईओ सहित अन्य ने दीप प्रज्वलित करके किया। वही जिला के 25 शिक्षकों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। जिसमे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय बरहेट शिक्षक सह सीपीडी ट्रेनर इग्नाशियस टुडु, +2 बरहरवा हाई स्कूल के शिक्षक सह सीपीडी ट्रेनर हरेंद्र कुमार, +2 हाई स्कूल कोदरजनना शिक्षक सह सीपीडी ट्रेनर प्रणव कुमार शर्मा, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय सकरीगली शिक्षक सह सीपीडी ट्रेनर रिचर्ड वेलेंटाइन हेंब्रम, मैट्रिक में बेहतर रिजल्ट कराने वाले शिक्षकों में +2 हाई स्कूल राधानगर शिक्षक रवि कुमार मिश्रा, अपग्रेड हाई स्कूल इस्लामपुर बरहरवा शिक्षक ज़ोन सौरव बास्की, संत जॉन वॉच मैंस हाई स्कूल मुंडली तीनपहाड़ फादर सुनीत कुमार कुल्लू, +2 जेके हाई स्कूल राजमहल शिक्षक अभिजीत कुमार, एमएस अप्रोल बोरियो ऑगस्टिन हेंब्रम को अंग वस्त्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
वही स्कूल मैनेजमेंट ओर ब्यूटीफिकेशन में एमएस सूतीयारपाढ़ा की शिक्षिका सिलवंती तिर्की व यूपीजी एमएस खैरवा बरहेट शिक्षक सुनील कुमार यादव ओर यूपीजी हाई स्कूल आतपुर उधवा हाकिम मुंडा को, बंगला एसेसमेंट में एनडीएम बालिका हाई स्कूल बरहरवा की शिक्षक शिवेंदु बिस्वास, साइंस प्रश्न पत्र ओर एसेसमेंट में +2 हाई स्कूल उर्दू जोंका के शिक्षक मो जहांगीर आलम, ट्रेनिंग ओर सपोर्ट में एमएस लखीमपुर के शिक्षक मो नसीम अख्तर, बेहतर ट्रेनिंग ओर लीडरशिप में +2 हाई स्कूल बरहरवा शिक्षक प्रभात कुमार सिंह, मल्टीपल प्रश्न पत्र मेकिंग में सदर कस्तूरबा शिक्षिका वीणा मालतो, गुड स्पोर्ट में +2 एसएसडी हाई स्कूल बरहेट शिक्षक इस्माइल आलम, उर्दू प्रश्न पत्र ओर एसेसमेंट में यूपीजी हाई स्कूल लाधोपाड़ा बरहरवा शिक्षक मो शरीफ अहमद, मल्टीपल प्रश्न पत्र मेकिंग ओर अच्छा ट्रेनर यूपीजी +2 हाई स्कूल मंगलहाट राजमहल शिक्षक राजू झा, गुड मैनेजमेंट स्कूल पीएम श्री नगरपालिका कन्या हाई स्कूल शिक्षक मो फारूक हुसैन, मेल लेंग्वेज एंड ट्रांसलेटर संथाली में पीएस तारापुर बोरियो शिक्षक सुशील हांसदा, सीपीडी आईटी ट्रेनर एंड सपोर्टर ऑफ द डीआईईटी +2 एसएसडी हाई स्कूल बरहेट भरत कुमार साह, रेल प्रश्न पत्र मेकिंग में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय सकरीगली शिक्षक रेणु कुमारी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
वही डीईओ ने कहा कि शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर जिला में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 25 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जिला में शिक्षक बेहतर कार्य कर रहे है, जिनके बदौलत छात्रों को बेहतर शिक्षा के साथ साथ रिजल्ट बेहतर हो रहा है। शिक्षण क्षेत्र में सुधार हो रहा है, सभी शिक्षक मिल जुलकर आपसी समन्वय के साथ स्कूलों में बेहतर से बेहतर शिक्षण कार्य करे और स्कूलों में शैक्षणिक माहौल वातावरण बनाकर रखे। बोर्ड के छात्रों को बेहतर शिक्षा देकर बेहतर रिजल्ट लाकर जिला को नंबर एक बनाए। वही सम्मानित होने के बाद सभी शिक्षकों ने कहा कि जिला का रिजल्ट बेहतर हो इसके लिए कमजोर छात्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यह सम्मान से हमलोग गौरवान्वित है, एकजुटता के साथ एक टीम बनकर सभी शिक्षक कार्य करेगे और बोर्ड रिजल्ट बेहतर लाकर जिला को नंबर एक बनाएंगे। मौके पर डीईओ व डीएसई कार्यालय कर्मी सहित दर्जनों शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।



