Uncategorizedसाहेबगंज

होल्डिंग टैक्स पर चक्रवृद्धि ब्याज माफ हो,मो.मारूफ

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

साहिबगंज जिले के राजमहल नगर पंचायत उपाध्यक्ष मो.मारूफ उर्फ गुड्डू ने कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र लिखकर होल्डिंग टैक्स पर लग रहे चक्रवृद्धि ब्याज को माफ करने की मांग की है।उन्होंने कहा कि जिन भवन स्वामियों ने पूर्व में टैक्स जमा नहीं किया उन पर2016के प्रावधानों के अनुसार प्रतिमाह लगभग एक प्रतिशत की दर से चक्रवृद्धि ब्याज लगाया जा रहा है। लंबे समय से टैक्स जमा न होने से मूल राशि से अधिक जुर्माना बन गया है,जो की भारी जुर्माने के कारण लोग स्वेच्छा से टैक्स जमा करना चाहते हुए भी पीछे हट रहे हैं।इससे नागरिकों को परेशानी हो रही है और नगर पंचायत को लाखों के राजस्व का नुकसान हो रहा है।वही मारूफ ने मांग की है कि राज्य सरकार से अनुरोध कर6माह के लिए एकमुश्त समाधान योजना लागू की जाए,जिसमें बकाया टैक्स एकमुश्त जमा करने वालों को ब्याज/पेनाल्टी में भारी कटौती या पूर्ण माफी दी जाए।उन्होंने इस प्रस्ताव को बोर्ड में पारित कर राज्य सरकार को भेजने का आग्रह किया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button