साहेबगंज

गंगा के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट

बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच खाद्य सामग्री एवं पशु चारा वितरित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले में गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर एवं बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों को प्राथमिकता के साथ संचालित किया जा रहा है।इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल सदानंद महतो के नेतृत्व में बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच आवश्यक खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा प्रभावित परिवारों की आवश्यकताओं का आकलन करते हुए उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में कार्रवाई की जा रही है।राहत सामग्री के वितरण के दौरान प्रभावित परिवारों को आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई,ताकि बाढ़ की प्रतिकूल परिस्थितियों में उन्हें भोजन संबंधी कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुधन की सुरक्षा एवं उनके लिए पर्याप्त आहार की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पशु चारा का भी वितरण किया गया,प्रशासन द्वारा पशुपालकों से अपील की गई कि वे अपने पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर रखें तथा किसी भी प्रकार की आवश्यकता या समस्या उत्पन्न होने पर संबंधित पदाधिकारियों को तत्काल सूचित करें।अनुमंडल पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में किसी प्रकार की कमी न हो तथा जरूरतमंद परिवारों तक आवश्यक सामग्री समय पर पहुंचाई जाए।उन्होंने प्रभावित लोगों से अपील की कि वे घबराएं नहीं और प्रशासन द्वारा चिन्हित सुरक्षित स्थानों एवं राहत शिविरों का आवश्यकता पड़ने पर उपयोग करें।जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार खाद्य सामग्री,पशु चारा एवं अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की कार्रवाई लगातार जारी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button