साहेबगंज
शिक्षा परियोजना कार्यालय में अभियंता दिवस पर याद किए गए विश्वेश्वरैया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज झारखंड शिक्षा परियोजना कार्यालय में 15 सितंबर 2026 को अभियंता दिवस मनाया गया,इस अवसर पर भारत रत्न विश्वेश्वरैया को याद किया गया।जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नयन कुमार,जिला शिक्षा अधीक्षक सह अपर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी उर्मिला हांसदा,अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी जयेंद्र कुमार मिश्रा और सहायक अभियंता प्रकाश कुमार ने विश्वेश्वरैया की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की।वही इस मौके पर अनिरुद्ध प्रसाद यादव,राजेंद्र मंडल,सत्य प्रकाश भद्र,कनीय अभियंता चंदन कुमार,कंप्यूटर ऑपरेटर शबनम तब्बसुम,जिला जेंडर समन्वयक मनीष कुमार,MIS प्रदीप कुमार मंडल,जयंत कुमार मंडल,क्षेत्र प्रबंधक अविनाश चंद्र,SPMU माखनलाल यादव, ब्यूटी कुमारी,आदित कुमार सिन्हा,अंकित अमन,कार्यालय कर्मी वीरू कुमार,मनोज कुमार एवं अन्य मौजूद थे।



