ललितपुर
रक्तदान से बच सकती है किसी की जिंदगी, आगे बढ़कर करें महादान : डा.मनोज विजय शर्मा
आरसीएम सेवा दिवस पर सेहत मित्र डा.शर्मा के नेतृत्व में रक्तदान शिविर आयोजित

समाजसेवियों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। आरसीएम सेवा दिवस पर सेहत मित्र डा.मनोज विजय शर्मा के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े समाजसेवियों, युवाओं एवं नागरिकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए रक्तदान किया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करते हुए जरूरतमंद मरीजों की जिंदगी बचाने में योगदान देने का संदेश दिया गया। इस दौरान डा.मनोज विजय शर्मा ने कहा कि रक्तदान एक ऐसा पुनीत कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से शरीर स्वस्थ और मन प्रसन्न रहता है। समाज के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को आगे बढ़कर रक्तदान करना चाहिए तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समय पर रक्त उपलब्ध न होने के कारण किसी जरूरतमंद को अपनी जान न गंवानी पड़े, इसके लिए समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना बेहद जरूरी है। शिविर में रक्तदान करने वाले सभी लोगों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने उन्हें सम्मानित भी किया। डा.मनोज विजय शर्मा ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सभी रक्तदाताओं ने समाज के सामने एक प्रेरणादायी मिसाल पेश की है। उनके इस प्रयास से निश्चित रूप से समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। उन्होंने शिविर में सहभागिता करने वाले सभी समाजसेवियों एवं रक्तदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया। रक्तदान शिविर में आशीष चौबे, लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा, कन्हैया नामदेव, रिंकू बाबेले, बॉबी राजा, गिरधारी दाऊ, कृष्ण कुमार पाठक, विद्या मालवीय, विक्रम पटेल, रवि पंथ, चन्द्रशेखर त्रिपाठी, दीपेन्द्र श्रीवास्तव, रुपेश श्रीवास्तव, अजय राजा, धनीराम पटेल, मनीष जी, हरपाल राजा, राजवीर यादव एवं राजू पटेल सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी एवं नागरिक मौजूद रहे। मीडिया की ओर से अमित लखेरा, चन्दन अहिरवार, प्रमोद यादव, सौरभ ताम्रकार एवं मुरारी वैध सहित अन्य लोगों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। अंत में आयोजक सौरभ खरे एवं रामसेवक प्रजापति ने आभार जताया।



