कानपुर

सेवा संकल्प अभियान के तहत वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक अजय कपूर के नेतृत्व में नेत्र परीक्षण शिविर में सैकड़ों लोगों ने जांच कराई 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक अजय कपूर के नेतृत्व में निराला नगर स्थित श्री राम मानस मंदिर में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपने नेत्रों की जांच कराई। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. गौरव दुबे व उनकी टीम ने मरीजों का नेत्र परीक्षण किया और उन्हें आंखों की देखभाल से संबंधित आवश्यक सलाह दी। जांच के बाद जरूरतमंद मरीजों को दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। शिविर में करीब 250 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया। शिविर का शुभारंभ सांसद रमेश अवस्थी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक अजय कपूर ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि सेवा और जनकल्याण के संकल्प को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सेवा को प्राथमिकता दी है और उनके जन्मदिन पर देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से विभिन्न जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अजय कपूर ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर हम सभी का प्रयास होना चाहिए कि समाज के जरूरतमंद लोगों के जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव लाया जाए। आंखों की जांच और जरूरतमंद मरीजों को उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना भी इसी सेवा भावना का हिस्सा है। सेवा ही सबसे बड़ा संकल्प है और इसी भावना के साथ हम निरंतर जनसेवा के कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में समय-समय पर जांच और उचित उपचार बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे शिविरों के माध्यम से उन लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, जिन्हें किसी कारणवश विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श आसानी से उपलब्ध नहीं हो पाता।यहाँ पर अम्बुज शुक्ला, जगदीश तिवारी, महेश प्रसाद दीक्षित,अरविंद त्रिवेदी, पार्षद अमित जायसवाल, सुधीर यादव, अनिल यादव, नीरज चड्ढा, मुकेश रामचंदानी, आकाश अवस्थी, छोटे तिवारी, महेश चतुर्वेदी, आदित्य शुक्ला, अशोक मिश्रा भूटानी, वीरेंद्र दूबे, श्रीराम तिवारी, सुरेंद्र बिहारी पटेल, वीरेंद्र वर्मा, संगीत तिवारी, शैलेंद्र सेंगर, प्रिंशु शुक्ला, सीटू चंदेल, अनिल पांडे, राकेश मिश्रा पप्पू, राजू तिवारी, शिवप्रसाद लोधी, जितेंद्र मिश्रा, आरके मिश्रा, दिनेश पांडे, दिलशाद हाशमी मुकरी,धीरेंद्र कुमार, संकल्प शुक्ला, सौरभ कनौजिया, शुभम राठौर, मोहन पासवान, बिंदा गौतम, विनायक तिवारी आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button