शामली

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत चला विशेष सफाई अभियान।

अधिकारियों ने सफाई व्यवस्था का लिया जायजा, लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

झिंझाना। स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के तहत चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत बुधवार को कस्बे में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। उपजिलाधिकारी ऊन दीपिका मेहेर, तहसीलदार ललिता चौधरी, डब्ल्यूबीएम सोनिया, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेश पाल कश्यप और थाना प्रभारी वीरेंद्र कसाना के नेतृत्व में राजस्व टीम व नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों ने गाड़ीवाला चौराहे से अभियान की शुरुआत की।
अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों ने सड़क किनारे व आसपास जमा कूड़ा-कचरा हटाकर सफाई कराई। साथ ही स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए घरों और प्रतिष्ठानों के आसपास साफ-सफाई रखने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें। स्वच्छता केवल सरकारी विभागों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें आमजन की सहभागिता भी जरूरी है।
अधिकारियों ने सफाई कर्मचारियों को नियमित सफाई व्यवस्था बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। अभियान में तहसील कर्मचारी रामनिवास, अमर, दुष्यंत, कामेंद्र कानूनगो, शैलेंद्र, कुलदीप लेखपाल, सभासद इकराम, संजय सहित नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button