शामली
17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, तीन के खिलाफ मुकदमा
परिजनों ने युवक के साथ उसके पिता व मां पर भी सहयोग करने का लगाया आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झिंझाना। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अलग समुदाय के युवक पर उसकी 17 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। मामले में युवक के माता-पिता पर भी सहयोग करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव मन्सूरा निवासी उमर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी मोमिना को 15 सितंबर की सुबह करीब चार बजे गांव निवासी अंशदीप उर्फ करतार सिंह बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि किशोरी को ले जाने में अंशदीप के पिता जोहरा सिंह और मां पूनम ने भी सहयोग किया। परिजन तभी से किशोरी की तलाश कर रहे थे।
22 सितंबर को किशोरी के पिता ने थाना झिंझाना पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक सुभाष यादव को सौंपी है। पुलिस किशोरी की बरामदगी और मामले में आरोपितों की भूमिका की जांच कर रही है।

