SSC CGL-2025 में साक्षी ने हासिल की ऑल इंडिया 947वीं रैंक
Sakshi secured All India Rank 947 in SSC CGL-2025.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
अमड़ापाड़ा (पाकुड़)। मुख्य बाजार निवासी विजय भगत की पुत्री साक्षी कुमारी ने SSC CGL-2025 में ऑल इंडिया 947वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनका चयन CBDT के अंतर्गत आयकर विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट के पद पर हुआ है। साक्षी ने नौकरी के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जारी रखी और इससे पहले SSC MTS, CHSL तथा CGL-2024 में भी सफलता हासिल की है। उन्होंने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा अमड़ापाड़ा से पूरी करने के बाद जवाहर नवोदय विद्यालय, सिलमपुर से मैट्रिक, एसपी कॉलेज दुमका से इंटर तथा अरविंद महिला कॉलेज, पटना से अंग्रेजी ऑनर्स में स्नातक किया। पटना में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। साक्षी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, दादी और गुरुजनों को दिया। उनकी सफलता पर अमड़ापाड़ा और पाकुड़ क्षेत्र में खुशी का माहौल है।



