पाकुड़

11वें आयुर्वेद दिवस पर निकली जागरूकता रैली

Awareness rally held on the 11th Ayurveda Day

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर बुधवार को आयुष विभाग, पाकुड़ की ओर से आयुर्वेद जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य आमजनों को आयुर्वेद के महत्व एवं उपयोगिता के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश देना था। रैली का शुभारंभ पाकुड़ प्रखंड स्थित योग भवन से हुआ। रैली वीआई रोड सहित निर्धारित मार्ग से गुजरते हुए लोगों को आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति अपनाने, संतुलित एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक रहने का संदेश देती हुई आगे बढ़ी। जिला आयुष पदाधिकारी डॉ. विपिन चंद्र गुप्ता ने कहा कि आयुर्वेद रोगों की रोकथाम और उपचार के साथ स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद दिवस के अवसर पर जिले में रैली, सेमिनार एवं अन्य जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को आयुर्वेद के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button