शामली

युवती ने भाइयों व ताऊ पर मारपीट और जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप।

घर में अकेली थी पीड़िता, शोर मचाने पर आरोपित मौके से चले गए।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 झिंझाना। क्षेत्र के गांव नोनागली निवासी युवती ने अपने दो भाइयों और ताऊ पर घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव नोनागली निवासी उपासना पुत्री स्वर्गीय बिजेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके बड़े भाई अर्जुन, छोटे भाई नकुल और ताऊ सुरेंद्रपाल सिंह आए दिन उसके साथ मारपीट, गाली-गलौज, घरेलू हिंसा और मानसिक व आर्थिक उत्पीड़न करते हैं। आरोप है कि आठ सितंबर को भी तीनों उसके घर पहुंचे। उस समय वह घर में अकेली थी। आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता के अनुसार उसके शोर मचाने पर तीनों आरोपित मौके से चले गए। इसके बाद उसने नौ सितंबर को थाना झिंझाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button