खैरथल
खैरथल-किशनगढ बास क्षेत्र में आज रहेगी विधुत कटौती
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा : खैरथल 132 केवी जीएसएस खैरथल पर आवश्यक रख-रखाव (मेंटेनेंस) कार्य के कारण दिनांक 26.09.2026 को प्रातः 06:30 बजे से 10:00 बजे तक 132 केवी जीएसएस खैरथल से निकलने वाले सभी फीडरों की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
सम्पूर्ण खैरथल शहर, रीको एरिया तथा वल्लभ्ग्राम जीएसएस से निकलने वाले फीडरों से जुड़े क्षेत्रों प्रभावित रहेगें
इसी प्रकार, 220 केवी जीएसएस किशनगढ़ बास पर आवश्यक रख-रखाव कार्य के कारण दिनांक 26.09.2026 को प्रातः 07:00 बजे से 12:00 बजे तक 220 केवी जीएसएस किशनगढ़ बास से निकलने वाले सभी फीडरों की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
नूर नगर जीएसएस, इस्माइलपुर जीएसएस एवं राता खुर्द जीएसएस से निकलने वाले सभी फीडरों से जुड़े क्षेत्र प्रभावित रहेगे यह जानकारी निगम के सहायक अभियंता दिनेश भड़ाना ने दी।



