मेला स्थल पर 33.86 किलोवाट बिजली चोरी पकड़ी, मुकदमा दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। विद्युत चोरी की रोकथाम के लिए प्रवर्तन दल ने गुरुवार को गढ़ीपुख्ता क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मेला स्थल पर एक व्यक्ति को बिना विद्युत कनेक्शन के 33.86 किलोवाट बिजली चोरी करते पकड़ा गया। मामले में एंटी पावर थेफ्ट थाना शामली में विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
प्रवर्तन दल के अनुसार जांच के दौरान वार्ड नंबर पांच गढ़ीपुख्ता निवासी सुरेश सैनी पुत्र ओम सिंह सैनी मेला स्थल पर अवैध रूप से बिजली का इस्तेमाल करते पाया गया। आरोप है कि बिना विद्युत संयोजन लिए ट्रांसफार्मर की एलटी लाइन से चार कोर केबल जोड़कर बिजली का उपयोग किया जा रहा था। चेकिंग के दौरान 33.86 किलोवाट विद्युत चोरी का मामला सामने आया।
कार्रवाई अधीक्षण अभियंता के निर्देश पर प्रवर्तन दल शामली की टीम ने की। टीम में अवर अभियंता सुनील कुमार, उपनिरीक्षक रोहिताश सिंह, उपनिरीक्षक सुधीर कुमार, मुख्य आरक्षी उमेशपाल सिंह राघव, आरक्षी धीरज कुमार और आरक्षी उदित राठी शामिल रहे।



