पाकुड़

करम पर्व पर उपायुक्त ने जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं एवं जोहार

The Deputy Commissioner extended heartfelt greetings and 'Johar' to the residents of the district on the occasion of the Karam festival.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। प्रकृति एवं संस्कृति के महापर्व करम के अवसर पर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं जोहार प्रेषित किया है। उपायुक्त ने अपने संदेश में कहा कि करम पर्व प्रकृति, संस्कृति और भाई-बहन के अटूट स्नेह का प्रतीक है। यह पर्व झारखंड की समृद्ध लोक परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत तथा प्रकृति के प्रति गहरी आस्था को दर्शाता है। करम पर्व के माध्यम से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और एकजुटता का संदेश भी मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि हमारी सांस्कृतिक परंपराएं प्रकृति के संरक्षण और उसके प्रति सम्मान का भाव विकसित करती हैं। करम पर्व हमें प्रकृति के साथ संतुलित एवं सामंजस्यपूर्ण जीवन जीने तथा अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित पहुंचाने की प्रेरणा देता है। उपायुक्त भारद्वाज ने कामना की कि करम पर्व का यह पावन अवसर जिले के प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए। उन्होंने कहा कि करम पर्व की समृद्ध परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने के साथ-साथ प्रकृति संरक्षण के संकल्प को भी निरंतर सशक्त करती रहें। उन्होंने जिलेवासियों से पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द और उल्लास के साथ मनाने की अपील की।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button