पाकुड़

तीन दिवसीय बैंक हड़ताल से पहले रविवार को शाखाओं में उमड़ी भीड़

Crowds thronged bank branches on Sunday ahead of the three-day strike.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़। जिले के पाकुड़िया यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल को लेकर बैंक प्रबंधन की ओर से ग्राहकों को मोबाइल संदेश के माध्यम से सूचना दी जा रही है। हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए रविवार को पाकुड़िया स्थित भारतीय स्टेट बैंक एवं ग्रामीण बैंक की शाखाएं खुली रहीं, जहां ग्राहकों की काफी भीड़ देखने को मिली। रविवार सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग जरूरी लेनदेन और अन्य बैंकिंग कार्य निपटाने के लिए शाखाओं में पहुंचते नजर आए। इनमें पेंशनधारी एवं उम्रदराज लोग भी बड़ी संख्या में शामिल रहे। लगातार तीन दिनों तक बैंकिंग कार्य प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए लोगों ने पहले ही अपने आवश्यक काम पूरे करने को प्राथमिकता दी। क्षेत्र में बड़ी संख्या में ऐसे वृद्ध पेंशनधारी हैं, जिन्हें हाल ही में पेंशन की राशि प्राप्त हुई है और नकदी निकासी समेत अन्य जरूरी कार्यों के लिए बैंक शाखा जाना पड़ता है। ऐसे में तीन दिनों तक बैंक शाखाओं का सामान्य कामकाज प्रभावित रहने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बैंक प्रबंधन की ओर से ग्राहकों को नकदी की आवश्यकता के लिए एटीएम एवं एडीडब्ल्यूएम का उपयोग करने की सलाह दी गई है। इसके अलावा इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और योनो जैसी डिजिटल बैंकिंग सेवाओं के माध्यम से लेनदेन करने की अपील की गई है। बताया गया कि यूनियनों की ओर से पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर तीन दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया गया है। हड़ताल के दौरान बैंकिंग सेवाओं पर इसका असर पड़ने की संभावना है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button