भरत पुर

भीलवाड़ा चुरू बालोतरा नागौर में आयोजित होने जा रही 70वी राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में 

भाग लेनें के लिए भरतपुर के भुसावर से चार टीमों के 57खिलाड़ियों एवं 12 सदस्य शारीरिक शिक्षकों के दल को किया रवाना 

28 सितंबर कल सोमवार से 4 अक्टूबर तक आयोजित होगी राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता 
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 भुसावर। राजस्थान के जिला भीलवाड़ा नागौर के कुचेरा बालोतरा के पचपदरा एवं चुरू के सुजानगढ़ में शिक्षा विभाग की ओर से 28 सितंबर से 4अक्टूबर तक आयोजित होने वाली 70वी राज्य स्तरीय 17 एवं 19 वर्षीय छात्र छात्रा वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भरतपुर जिले के भुसावर के पी एम श्री विद्यालय के 17एवं 19 वर्षीय छात्र छात्राओं की चार टीमों के 57खिलाड़ी एवं एवं 12 सदस्य दल शारीरिक शिक्षकों को आज अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शशिकांत पांडे, शारीरिक शिक्षक राजेश कुमार, व्याख्याता कपिल कुमार सहित कस्बा के नागरिकों ने खिलाड़ियों के दल को रवाना किया गया। पी एम श्री जगन्नाथ पहाड़िया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के शारीरिक शिक्षक व्याख्याता राजेश कुमार ने बताया कि 17 एवं 19वर्षीय छात्र छात्रा क्रिकेट प्रतियोगिता में चार टीम भाग लेने के गई है।उन्होंने बताया कि 17वर्षीय छात्र वर्ग की 70वी राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता नागौर के कुचेरा के भव्य ब्राइट फ्यूचर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित होगी ।वहीं 17 वर्षीय छात्रा वर्ग की प्रतियोगिता चूरू जिले के सुजानगढ़ के राजकीय पी सी बी उच्च माध्यमिक विद्यालय में होंगी।इसी प्रकार से 19 वर्षीय छात्र वर्ग की प्रतियोगिता बालोतरा के पचपदरा के भंवरी देवी ,सोहन राजकीय सेलेचा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में खेली जाएंगी।जबकि 19वर्षीय छात्रा क्रिकेट प्रतियोगिता भीलवाड़ा के सेठ मुरलीधर मान सिंह राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय
में आयोजित होगी। भीलवाड़ा में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कीड़ा प्रतियोगिता में भरतपुर जिले के भुसावर जगन्नाथ पहाड़िया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खिलाड़ी भाग लेने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों के निर्देश पर क्रीड़ा प्रतियोगिता के कोच विद्यार्थियों को रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि ये राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता 28 सितंबर सोमवार से 4अक्टूबर तक भीलवाड़ा में आयोजित होगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button