गोड्डा

मेहरमा थाना का डीएसपी ने किया औचक निरीक्षण

लंबित कांडों का किया समीक्षा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मेहरमा। महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक ने मेहरमा थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, अभिलेखों एवं पुलिस कार्यप्रणाली का जायजा लिया। इसके साथ ही थाना में दर्ज लंबित एवं निष्पादित किए जाने वाले कांडों की समीक्षा की। एसडीपीओ ने पुलिस पदाधिकारियों से विभिन्न मामलों की प्रगति की जानकारी लेते हुए लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अनुसंधान में तेजी लाने तथा मामलों के निष्पक्ष तरीके से जांच करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए गए। एसडीपीओ वरुण रजक ने रात्रि गश्ती को और अधिक प्रभावी बनाने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित पेट्रोलिंग करने का निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही आम लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखने का निर्देश दिया गया।
दौरान थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर एवं थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button