सिंगरौली

जगमोरवा रेलवे पटरी पर मिला बुजुर्ग का शव

पहचान के लिए पुलिस ने जारी की सूचना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत जगमोरवा रेलवे पटरी पर रविवार सुबह एक अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मोरवा पुलिस एवं डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग की मौत शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अथवा रविवार सुबह होने की आशंका जताई जा रही है। पर परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।
जानकरी अनुसार मृतक के शरीर पर गुलाबी रंग की धारीदार टी-शर्ट और चेकदार लुंगी था। उसके साथ चिकित्सा संबंधी उपकरण भी लगे हुए पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया उसके किसी बीमारी से उपचाराधीन होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा रहा है। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम एवं पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। आत्महत्या की आशंका सहित अन्य सभी पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है।
पहचान के लिए अपील
मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। यदि कोई व्यक्ति फोटो में दिखाई दे रहे बुजुर्ग को पहचानता है अथवा उनके संबंध में कोई जानकारी रखता है, तो मोरवा थाना पुलिस को तत्काल सूचना देने की अपील की गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button