शामली

पकौड़ी की दुकान पर युवक से मारपीट, पुलिस से कार्रवाई की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शामली। देर रात शहर के शिव चौक स्थित पकौड़ी की दुकान पर काम कर रहे एक युवक को पड़ोसी दुकानदार और उसके रिश्तेदारों ने कथित तौर पर मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित दुकानदार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

शहर के धीमानपुरा निवासी अजय जैन की शिव चौक पर पकौड़ी की दुकान है। अजय ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी दुकान पर रोहित सैनी पुत्र हरपाल सिंह निवासी शिव कॉलोनी, माजरा रोड काम करता है। आरोप है कि पड़ोसी राहुल कुमार आए दिन रोहित से झगड़ा करता है और गाली-गलौज करता है।

गत 26 सितंबर की रात करीब साढ़े नौ बजे बिना किसी कारण राहुल ने रोहित के साथ मारपीट करते हुए गाली-गलौज की। आरोप है कि इसी दौरान उसने अपने भाई और अन्य परिजनों को बुलाकर रोहित को लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित ने उक्त लोगों से जान का खतरा बताते हुए मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button