मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। शहर के आरके इंटर कॉलेज में श्री वीरेंद्र वर्मा विचार मंच ट्रस्ट शामली की ओर से वीरेंद्र वर्मा की 110वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर जिले के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
रविवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ वीरेंद्र वर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। मुख्य अतिथियों एवं मंच के पदाधिकारियों ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मंच के संरक्षक डॉ. सत्येंद्र वर्मा ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने से उनमें आगे बढ़ने का उत्साह पैदा होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विजयपाल सिंह देशवाल ने की। संचालन नवाब सिंह मलिक ने किया। अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार जताया। इस दौरान विनय शिवाच, ज्ञानेन्द्र मलिक, नितिन वर्मा, एडवोकेट महक सिंह, विनीत चौहान, श्रवण कुमार, अमित बेनीवाल, नीरज बैनीवाल, पुष्पेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार, पवित्र चौधरी और लोकेश शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



