जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। शहीद उधम सिंह स्टेडियम शामली में 61वीं उत्तर प्रदेश स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल आयोजित किया गया। ट्रायल में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। चयनित खिलाड़ी चार, पांच और छह अक्टूबर को गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, लखनऊ में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
शामली एथलेटिक्स सचिव जबर सिंह खैवाल ने बताया कि ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में अपना दमखम दिखाया। अंडर-14 ए ग्रुप में आदित्य प्रथम और वेद द्वितीय, बी ग्रुप में समीर प्रथम और वंश द्वितीय तथा सी ग्रुप में वीर प्रथम और गुरवित्व द्वितीय रहे। बालिका वर्ग के बी ग्रुप में पार्वती प्रथम और पूजा द्वितीय रहीं।
अंडर-16 वर्ग की 60 मीटर दौड़ में आदित्य प्रथम और अनस द्वितीय, 600 मीटर में प्रिंस प्रथम, प्रणव द्वितीय और हमजा तृतीय रहे। लंबी कूद में मीत खटियान प्रथम और वरुण द्वितीय तथा जैवलिन थ्रो में उमर प्रथम और वंश द्वितीय रहे।
अंडर-18 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में राजा प्रथम और शनिदेव द्वितीय, 200 मीटर में अंकित प्रथम और अंश द्वितीय, 400 मीटर में वरदान प्रथम और हर्ष द्वितीय तथा 1000 मीटर में तुषार प्रथम और गौरव द्वितीय रहे। पांच किलोमीटर दौड़ में रितिक कुमार प्रथम और आयुष द्वितीय रहे।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य कुलदीप तोमर, आजाद चौधरी, अनिल कुमार, अजय धीमान, मुकेश कुमार, नितिन कुमार, विकसित तोमर आदि मौजूद रहे।