सिंगरौली

अव्यवस्थित पार्किंग पर यातायात पुलिस की कार्रवाई

26 वाहनों के काटे चालान

कॉलेज तिराहा से टॉकीज, तुलसी मार्ग, सराफा तिराहा, बस स्टैंड और अंबेडकर बाजार क्षेत्र में चला विशेष अभियान, वाहन चालकों को दी समझाइश
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 सिंगरौली। शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने रविवार को अव्यवस्थित पार्किंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक सिंगरौली षियाज के.एम. के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन और यातायात प्रभारी रोशनी केशरवानी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे और सार्वजनिक मार्गों पर बेतरतीब खड़े वाहनों को व्यवस्थित कराया गया।
यातायात पुलिस ने कॉलेज तिराहा से टॉकीज तक, तुलसी मार्ग, सराफा तिराहा, बस स्टैंड, अंबेडकर चौराहा तथा बाजार क्षेत्र के आसपास अभियान चलाया। इस दौरान सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से खड़े दोपहिया और चारपहिया वाहनों को हटवाया गया। वाहन चालकों को समझाइश देते हुए निर्धारित एवं सुरक्षित स्थानों पर ही वाहन पार्क करने के निर्देश दिए गए, ताकि मुख्य मार्गों पर आवागमन बाधित न हो।
अभियान के दौरान यातायात नियमों और पार्किंग व्यवस्था की अनदेखी करने वाले 26 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहन चालकों को चेतावनी दी कि सड़क और सार्वजनिक मार्गों पर बेतरतीब पार्किंग करने से यातायात प्रभावित होने के साथ दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ती है। ऐसे में वाहन पार्क करते समय यातायात नियमों का पालन करना जरूरी है। यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की कि बाजार और व्यस्त मार्गों पर वाहन निर्धारित स्थान पर ही खड़े करें। पुलिस का कहना है कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुगम बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। कार्रवाई के दौरान थाना यातायात से सूबेदार आशीष तिवारी, सहायक उप निरीक्षक सुरेश शुक्ला, सहायक उप निरीक्षक संतोष साकेत, आरक्षक प्रवेश, आरक्षक गणेश, आरक्षक रामनरेश सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. ने जिलेवासियों से यातायात नियमों का पालन करने और निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि व्यवस्थित पार्किंग से न केवल यातायात सुचारु रहता है, बल्कि सड़क पर चलने वाले लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होती है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button