ट्रेड शो में छाए शामली के देसी और पारंपरिक उत्पाद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। ग्रेटर नोएडा में आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में शामली के स्वदेशी, ऑर्गेनिक और पारंपरिक उत्पाद खरीदारों और व्यापारियों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। हॉल नंबर-11 में जिले के कश्यप गुड़ खांड उद्योग और गांव मीमला के सरोज ट्रेडर्स के स्टॉल लगाए गए हैं।
ट्रेड शो में दोनों उद्यमों की ओर से देसी खांड, गुड़, शक्कर, राब, प्राकृतिक सिरका, बिना पॉलिश किए चावल, कोल्ड-प्रेस्ड सरसों का तेल, पशु आहार और खल सहित विभिन्न उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। बड़ी संख्या में लोग स्टॉल पर पहुंचकर उत्पादों की जानकारी ले रहे हैं।
प्रो. योगेश कुमार के नेतृत्व में संचालित उद्यमों की ओर से पारंपरिक तरीके से तैयार उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है। कश्यप गुड़ खांड उद्योग की ओर से ताजे गन्ने के रस से तैयार देसी खांड, गुड़ और शक्कर के साथ राब व प्राकृतिक सिरका प्रदर्शित किया गया। वहीं सरोज ट्रेडर्स की ओर से घानी विधि से तैयार सरसों का तेल, पशु आहार और खल को प्रदर्शनी में रखा गया है।
उद्यमी प्रो. योगेश कुमार ने कहा कि स्थानीय कुटीर उद्योगों और एमएसएमई को ऐसे मंच मिलने से उनके उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध हो सकता है। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 का आयोजन 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में किया गया।



