बुलंदशहर

शादी का झांसा देकर युवती से किया रेप  

गर्भवती युवती ने कराया मामला दर्ज 

त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अभियुक्त को भेजा जेल 
युवती को भेजा मैडिकल परीक्षण एवं बयान कराने
 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
औरंगाबाद बुलंदशहर  क्षेत्र के एक गांव की एक युवती के साथ युवक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। गर्भवती हो जाने पर शादी से मुकर गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को बंदी बना कर जेल भेज दिया। पीड़िता को मैडिकल परीक्षण कराने और मजिस्ट्रेट के सम्मुख बयान दर्ज कराने भेजा गया है।
थाना क्षेत्र के गांव पैमपुर में उन्नीस वर्षीय एक युवती की बहिन गांव सराय छबीला में व्याही थी। सराय छबीला निवासी एक युवक जो कि उसकी बहिन का रिश्ते में देवर लगता था पैमपुर में आता रहता था। आरोप है कि युवक ने युवती को बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए। युवती के गर्भवती हो जाने पर युवक शादी से मुकर गया।  बताया जाता है कि गांव में मामले का निपटारा करने की नीयत से पंचायत भी हुई थी लेकिन युवक टस से मस नहीं हुआ और शादी करने से पल्ला झाड़ लिया। पीड़िता ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला दर्ज करते ही पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी युवक  सोनू पुत्र राजेन्द्र लोधी निवासी ग्राम सराय छबीला कोतवाली देहात जनपद बुलंदशहर को चरौरा बंबे के नजदीक से बंदी बनाकर जेल भेज दिया। पीड़िता को मैडिकल परीक्षण कराने एवं मजिस्ट्रेट के सम्मुख बयान दर्ज कराने भेजा गया है। पुलिस टीम में थाना प्रभारी सुखवीर सिंह, लखावटी चौकी इंचार्ज रामेश्वर दयाल शर्मा हैड कांस्टेबल प्रवीण मलिक शामिल रहे। अभियुक्त औरंगाबाद नवीन मंडी में ईलना निवासी एक आढ़ती की दुकान पर काम करता बताया जाता है जिसकी उम्र लगभग 21 वर्ष बताई जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button