ललितपुर

एसपी ने पुलिस बल के साथ शहर में किया पैदल गश्त

चौका बाग से कैलगुवां चौराहे तक सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की हुई चेकिंग
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के उद्देश्य से एसपी संजीव कुमार बाजपेयी ने पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस बल के साथ कोतवाली सदर क्षेत्र में पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिसकर्मियों की सतर्कता भी परखी। एसपी ने एएसपी कालू सिंह एवं सीओ सदर के साथ पुलिस बल लेकर चौका बाग से कैलगुवां चौराहे तक पैदल भ्रमण किया। गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने मार्ग में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा। एसपी ने आमजन से संवाद कर उनकी सुरक्षा के प्रति उन्हें आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि पुलिस की सक्रिय मौजूदगी का उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही लोगों में सुरक्षा का विश्वास कायम करना है। गश्त के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की सतर्कता का भी निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि वह क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहें और संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर विशेष नजर रखते हुए आवश्यकता के अनुसार प्रभावी चेकिंग एवं कार्रवाई करें। उन्होंने पुलिस बल को शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ आमजन से विनम्रतापूर्वक संवाद करने और सुरक्षा व्यवस्था के प्रति पूरी तरह सजग रहने के निर्देश दिए। जनपद में आमजन की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए लगातार पैदल गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग तथा पुलिस की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button