बेतुल

बैतूल बच्चों को आंगनवाड़ी में वितरित की गई किताबें और अध्ययन सामग्रियां

एनएसएस द्वारा "सेवा संकल्प अभियान" के तहत चंदोरा खुर्द में एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
मुलताई। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुलताई की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) संयुक्त इकाई द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत गोदग्राम चंदोरा खुर्द स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन समारोह’ के तहत एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार, प्राथमिक शिक्षा को प्रोत्साहन तथा ग्रामीणों को स्वच्छता और संतुलित आहार के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में आंगनवाड़ी के बच्चों को पौष्टिक आहार के साथ शिक्षा को सुगम बनाने के उद्देश्य से अभ्यास पुस्तिकाएं, पेंसिल, कलर बॉक्स सहित अन्य स्टेशनरी सामग्री नि:शुल्क वितरित की गई। सामग्री प्राप्त कर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
इस अवसर पर आयोजित जागरूकता सत्र में महिलाओं एवं ग्रामीणों को बच्चों के सर्वांगीण विकास में पोषण के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही स्थानीय स्तर पर उपलब्ध खाद्य पदार्थों से संतुलित आहार तैयार करने तथा कुपोषण से बचाव के व्यावहारिक उपायों के बारे में बताया गया।
ज़कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. बी.आर. बारस्कर, प्रो. एम.बी. मसराम, श्री विजय पहाड़े, डॉ. सिद्धार्थ पांडोले एवं प्रो. प्रियंका भोपते उपस्थित रहे। ग्राम चंदोरा की सरपंच श्रीमती डॉ. दुर्गा भूमरकर ने विशिष्ट अतिथि के रूप में सहभागिता करते हुए एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा बाल कल्याण एवं समाजसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ममता राजपूत के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर को सफल बनाने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मीना उबनारे एवं फूलवंती पाठेकर का सराहनीय योगदान रहा। समापन अवसर पर एनएसएस संयुक्त इकाई ने जनकल्याणकारी गतिविधियों में निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लिया। पुरुष इकाई कार्यक्रम अधिकारी प्रो. प्रकाश कुमार गीते एवं महाविद्यालय परिवार ने अतिथियों और ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button