भरत पुर
भुसावर में सात दिवसीय संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का हुआ भव्य शुभारंभ
हर- हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंजयामान हुआ भुसावर क्षेत्र

कलश यात्रा में शामिल श्रद्वालुओ से भक्तिमय हुआ भुसावर का वातावरण
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर शहर में आज 30 सितम्बर बुधवार से 07 अक्टूबर तक सात दिवसीय संगीतमय श्रीशिव महापुराण कथा का भव्य शुभारम्भ श्री शिवसेवा मण्डल के संयुक्त तत्वाधान में हिण्डोंन सड़क मार्ग यूको बैंक के पास स्थित सेठ गूजरमल चैरिटेबल ट्रस्ट धर्मशाला में कथा का समय दोपहर 12 बजकर 15 मिनिट से सायं 05 बजकर 15 मिनट तक प्रतिदिन किया जाएगा। वहीं संगीतमय शिवमहापुराण कथा का भव्य शुभारम्भ वैदिक मन्त्रों उच्चारण के साथ कोठी वाले हनुमान जी मन्दिर परिसर से विधी विधान पूर्वक पूजा अर्चना के बाद डीजे पर बज रहे मधुर भजनों के साथ रंग बिरंगें परिधान पहनकर महिला श्रद्धालुओं द्वारा सिर पर मंगल कलश धारण करते हुए हर हर महादेव और बोल बम के जयकारों के साथ ओम नमः शिवाय के मन्त्रों से वातावरण को गूंजयामान एवं शिवमय करते हुए नृत्य कर कस्बे के विभिन्न मार्गो से होकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जहां भुसावर सहित उपखण्ड मुख्यालय क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रो से प़धारे श्रद्वालुओ द्वारा कलशयात्रा में शामिल शिव भक्तों का जलपान करवा कर शिव महापुराण कथा का पुष्प बर्षा के साथ स्वागत करते हुए आरती उतारकर अपनी हाजिरी लगाकर मनोकामनाएं मांगी गई। वहीं शिवसेवा मण्डल के संचालक हिंगवा निवासी तहसील सिकराय जिला दौसा शिष्य शिव बाबा ने जानकारी देते हुए बताया कि शिवसेवा भक्त मण्डल और जन सहयोग से सेठ गूजरमल चैरिटेबल ट्रस्ट धर्मशाला मे 30 सितम्बर बुधवार से आयोजित हो रही सात दिवसीय संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का वाचन जयपुर से पधारे कथा व्यास श्री जितेन्द्र जी महाराज करेंगे जो 30 सितम्बर बुधवार से प्रतिदिन दोपहर 12 बजकर 15 मिनट से सायं 05 बजकर 15 मिनट तक संगीतमय शिवमहापुराण कथा में शिवलिंग महिमा, पार्थी पूजन एवं महामृत्युंजय नृत्य मन्त्र का महत्व, विल्व पत्र महात्मय, शिवप्रसाद, नराद मुनि तपस्या, कुबेर दीपदान का महात्मय, सती चरित्र, शिव विवाह, कार्तिक जन्म, श्रीगणेश विवाह जन्मोत्सव, तुलसी महिमा और श्रीनर्मदा महिमा, द्वादश ज्योतिलिंग का श्रवण करवाया जाएगा।

