बोकारो

सेल कर्मियों को ठेका कर्मियों की तर्ज पर एक माह के वेतन के बराबर बोनस दे प्रबंधन – कुमार अमित

बीयूएमएस की बैठक में बोनस पर चर्चा, सेल अध्यक्ष को लिखा पत्र

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। भारतीय उद्योग मजदूर संघ के महामंत्री कुमार अमित ने सेल अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री अशोक पांडा को पत्र लिखकर वित्तीय वर्ष 2025-26 से सेल के सभी कर्मचारियों को दुर्गा पूजा से पूर्व एक माह के सकल वेतन (Basic+DA) के बराबर बोनस भुगतान की मांग की है।
संघ ने यह निर्णय बीयूएमएस कार्यालय में वरीय उपाध्यक्ष श्री रामअवतार की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में लिया। बैठक के उपरांत श्री कुमार अमित ने सेल अध्यक्ष को पत्र प्रेषित कर यूनियन की मांग से अवगत कराया।
पत्र में उल्लेख किया गया है कि वर्तमान में दिया जा रहा ₹21,000 से ₹31,500 का फ्लैट फेस्टिवल Ex-Gratia किसी भी कर्मचारी के मासिक वेतन का 25% भी नहीं है। जबकि कॉन्ट्रैक्ट लेबर (R&A) एक्ट के तहत ठेका कर्मचारियों के लिए भी उनके वेतन के अनुपात में न्यूनतम 8.33% बोनस का प्रावधान है, इस कारण सेल कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। वहीं इसी उद्योग में टाटा स्टील में कर्मचारियों को ₹3.92 लाख तक बोनस मिल रहा है।
श्री कुमार अमित ने कहा कि बोनस भुगतान अधिनियम, 1965 की धारा-34 के अनुसार यदि कोई परंपरा या समझौता अधिनियम से अधिक लाभदायक है तो वही लागू होगा तथा वेतन संहिता, 2019 भी बोनस को वेतन के अनुपात में परिभाषित करती है, फ्लैट राशि के रूप में नहीं। संघ ने सेल प्रबंधन से इस पर अविलंब कार्रवाई की मांग की है।
बैठक का संचालन संयुक्त महामंत्री श्री अशोक कुमार ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन मंत्री श्री योगेन्द्र कुमार ने किया। बैठक में संयुक्त महामंत्री श्री जन्मजय गोस्वामी, कोषाध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश, मीडिया प्रभारी श्री लालबाबू, कार्यसमिति सदस्य श्री धनराज, श्री गोविन्द रविदास, श्री शैलेश, ईआरएस शाखा अध्यक्ष श्री पवन, श्री राहुल, श्री नरेश, श्री सुजीत, श्री प्रवीण सिंह, श्री अजय, श्री रितेश, श्री अशोक महली आदि उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button