भरत पुर

दहेज प्रताड़ना से परेशान विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, पति गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

 बयाना। दहेज के लिए प्रताड़ना और मारपीट से परेशान होकर विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में सदर थाना पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मामले की जांच के दौरान गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, धौलपुर जिले के कोलारी थाना क्षेत्र के पारूआ गांव निवासी चन्द्रपाल ठाकुर ने 9 जुलाई 2026 को सदर थाना बयाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि उनकी बेटी की शादी रैवाड़पुरा निवासी अनिरुद्ध के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे और उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। अनुसंधान के दौरान सीओ देवेंद्र जाखड़ के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपी पति अनिरुद्ध पुत्र गोविंद सिंह (29) निवासी रैवाड़पुरा, थाना सदर बयाना को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार मामले में आगे अनुसंधान जारी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button