बाराबंकी

सफदरगंज थाना प्रभारी अमर कुमार चौरसिया का तबादला भेजा

अमर कुमार चौरसिया का तबादला भेजा टिकैतनगर और सफदरगंज के प्रभारी अजय प्रताश त्रिपाठी का कमान संभालते ही स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

 बाराबंकी पुलिस महकमे में बुधवार को थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया। इसी क्रम में सफदरगंज थाना प्रभारी अमर कुमार चौरसिया का तबादला कर उन्हें टिकैत नगर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके स्थानांतरण की खबर सामने आते ही पुलिस महकमे के साथ क्षेत्र में भी इसकी चर्चा शुरू हो गई।

सफदरगंज थाने में प्रभारी के तौर पर तैनाती के दौरान अमर कुमार चौरसिया अपनी सक्रिय कार्यशैली को लेकर क्षेत्र में पहचान बनाने में सफल रहे। अपराध और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में पुलिस टीम को सक्रिय रखने के साथ ही उन्होंने कई मामलों में मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी बनाए रखने और शिकायतों पर कार्रवाई को लेकर भी वह लगातार सक्रिय नजर आए।

सफदरगंज थाना क्षेत्र में सड़क हादसों, आपराधिक घटनाओं और अन्य मामलों को लेकर पुलिस की कार्रवाई के दौरान उनकी निगरानी में टीम ने कई मामलों में कानूनी कार्रवाई की। संवेदनशील मामलों में पुलिस बल की सक्रियता बढ़ाने पर भी जोर रहा।

अब विभाग ने उन्हें टिकैत नगर थाने की कमान सौंपी है। टिकैत नगर थाना क्षेत्र में भी अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आमजन की शिकायतों का त्वरित निस्तारण उनके सामने प्रमुख जिम्मेदारी होगी।

अमर कुमार चौरसिया के स्थानांतरण के बाद अब सफदरगंज थाने की नई जिम्मेदारी अजय प्रकाश त्रिपाठी को दी गई, अजय प्रकाश त्रिपाठी मसौली थाने में नौ महीने व्यतित करने के बाद आज उन्हें सफदरगंज थाने की कमान संभाली अजय प्रकाश त्रिपाठी का क्षेत्र वासियों ने जमकर स्वागत किया और बधाई दी इसी क्रम में रसौली निवासी समाजसेवी व प्रधान पद प्रत्याशी सरताज आलम उर्फ कल्लू ने थाने पहुंचकर फूलमालाओं अंगवस्त्र व चांदी का पेन देकर सम्मानित किया इस मौके पर अखिलेश वर्मा, चंदवारा प्रधान प्रतिनिधि शैलेन्द्र जयसवाल, राहुल विश्वकर्मा, सोमनाथ प्रधान,अजय प्रधान, संदीप कुमार सिंह, उमाकांत प्रधान,आलम प्रधान पल्हरी व पत्रकार विशाल गुप्ता स्वागत समारोह में मौजूद रहे

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button