शामली
नशे में बाइक सवार दो युवक सड़क पर गिरे, एक की मौत
केरटू फ्लाईओवर के आगे होटल के सामने हुआ हादसा, दूसरा गंभीर घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झिंझाना। केरटू फ्लाईओवर के आगे सिद्धू मूसेवाला होटल के सामने सोमवार देर रात बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों के शराब के नशे में होने की बात सामने आई है।
ग्राम रामनगर निवासी रवि (25) पुत्र मांगे राम और जतिन (26) पुत्र रमेश सोमवार देर रात बाइक से जा रहे थे। बताया गया कि दोनों ने शराब पी रखी थी। केरटू फ्लाईओवर से आगे पहुंचने पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए।राहगीर ने हादसे की सूचना डायल 112 पर दी। सूचना मिलने पर सीसीटी झिंझाना और बिडौली चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल रवि को एंबुलेंस की मदद से आयुष्मान अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।वहीं, घायल जतिन को डायल 112 की मदद से सीएचसी झिंझाना ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दी। सीसीटी झिंझाना और बिडौली चौकी पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।



