बरेली
दस वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले शिक्षकों ने उठाई चयन वेतनमान की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की रामनगर इकाई ने बुधवार को बीआरसी केंद्र रामनगर में ब्लॉक अध्यक्ष शलभ शर्मा के नेतृत्व में खंड शिक्षा अधिकारी पूरन सिंह से मुलाकात कर 10 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके शिक्षकों के लंबित चयन वेतनमान को शीघ्र लगाए जाने की मांग की। इस संबंध में बीईओ को ज्ञापन सौंपा गया।
खंड शिक्षा अधिकारी ने पटल सहायक को निर्देशित किया कि संबंधित समस्याओं को दूर कर जल्द समाधान किया जाए।
ब्लॉक महामंत्री अंबरीश मिश्र ने शिक्षक संकुल के नवीन चयन एवं रिक्त पदों पर नई नियुक्ति की मांग भी उठाई।
इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी आदित्य शर्मा, ब्लॉक कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार, संगठन मंत्री राकेश कुमार, शुभम कुमार, मुनेंद्र कुमार सहित कई शिक्षक पदाधिकारी मौजूद रहे।



