हापुड़
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का जिला अध्यक्ष भाजपा श्रीमती कविता माधरे द्वारा नगर पालिका परिषद हापुड़ में फीता काटकर किया शुभारंभ
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत निरंतर ग्राम पंचायतो में चलाया जा रहा है स्वच्छता अभियान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़ । दिनांक 17 सितंबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद हापुड़ में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिसके अंतर्गत आज धौलाना में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायतो में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज भाजपा की जिला अध्यक्ष कविता माधरे द्वारा नगर पालिका परिषद हापुड़ में आयोजित जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया गया।




